उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: उन्नाव। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चला गया। मंगलवार सुबह हसनगंज आबकारी इंस्पेक्टर ज्योति अग्रवाल ने मय फोर्स के साथ मल्हीमऊ गांव स्थिति नमकीन व चाय दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मल्हीमऊ गांव निवासी कुलदीप पुत्र सत्य कुमार सिंह को देसी शराब के पउवा बिक्री करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक दर्जन देसी शराब के पउवा बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपित पर आसीवन थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करवा विधिक कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...