उन्नाव, नवम्बर 14 -- Unnao News: सफीपुर। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच वर्षीय मासूम समेत दो लोग घायल हो गए। राहगीरों और परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी सफीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना में आसीवन थाना क्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी रामनिवास का पांच वर्षीय पुत्र अयांश घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही वैन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी सफीपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के मोहीखेड़ा गांव निवासी संतोष 42 पुत्र रामबिलास सफीपुर-मियागंज मार्ग से मियागंज की ओर जा रहे थे। गौरी गांव के पास ई-रिक्शा से टकराकर वह घायल हो गए। राह...