Unnao News: अराजक तत्वों के अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर ग्रामीणों में रोष
उन्नाव, अगस्त 11 -- Unnao News: सोहरामऊ, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सतगुरुखेड़ा गांव में सोमवार सुबह अराजक तत्वों से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। घटना की जानकारी होने पर गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने गांव का माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध जताया। मौके पार पहुंचे एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह व सीओ हसनगंज ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने आसपास के लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.