उन्नाव, अक्टूबर 27 -- भरत मिलाप में श्रीराम-भरत का भावपूर्ण मिलन Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम और उनके अनुज भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य सोमवार को शहर के भरत मिलाप मैदान में साकार हुआ। प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और मनमोहक धार्मिक झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। रामलीला कमेटी और भरत मिलाप मेला कमेटी के संयुक्त प्रयास से रावण वध के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने और भरत मिलाप का मंचन किया गया। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष मयंक तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, दिलीप गुप्ता गुड्डू, राजेंद्र तिवारी, भाजपा नेता विमल द्विवेदी, अमित मिश्रा और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय राठी सहित अन्य लोगो...