Unnao News: अमृत भारत योजना में ढिलाई पर सांसद सख्त, लापरवाही पर फर्म होगी ब्लैकलिस्ट
उन्नाव, अगस्त 15 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सांसद ने शुक्रवार दोपहर को उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति सुस्त मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तय समय सीमा के अनुसार तेजी से पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण दौरान सांसद ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता व प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली।
कार्रवाई की चेतावनी काम की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि 6 माह के अंदर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्टेड कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.