Unnao News: अधिवक्तों को किया गया सम्मानित
उन्नाव, अगस्त 8 -- Unnao News: बीघापुर। तहसील परिसर स्थित अमर शहीद राजा रामबक्श राव सभागार में वकील आशुतोष सिंह की अध्यक्षता अधिवक्ता सम्मान समारोह हुआ। जिसमें जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने सम्मानित वकीलों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं आगामी श्री शिव महापुराण कथा का पावन आमंत्रण भेंट किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है और राष्ट्रहित में उनकी भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है। कृष्ण पाल सिंह अध्यक्ष, बीघापुर बार एसोसिएशन, विनय कुमार शुक्ला अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन, अरविंद प्रताप सिंह अध्यक्ष, बैसवारा बार एसोसिएशन, सुरेश पटेल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.