उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: बीघापुर। वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार यादव को विपक्षियों द्वारा परेशान किए जाने के मामले में कार्रवाई न होने से आक्रोशित सेंट्रल बार एसोसिएशन की तहसील इकाई ने नाराजगी जताई। संगठन ने एसडीएम आनंद कुमार नायक को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता की ओर से बिहार थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक अधिवक्ता के विपक्षियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब तक तहसील में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। संगठन अध्यक्ष विनय कुमार शुक्ला उर्फ बिन्नू बाबू ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करने के बजाय विपक्षि...