Unnao News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत
उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के लच्छीखेड़ा मोड़ के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से पिता की मौत और बेटा जख्मी हो गया। हादसे के बाद जख्मी बेटे का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सरैया नवीन गांव के रहने वाले विशम्भर पुत्र स्व. गंगाचरण रविवार को अपने बेटे आशीष के संग धनोखर गांव रिश्तेदारी में गए थे। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक आशीष चला रहा था। लच्छीखेड़ा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार जख्मी कर दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को सीएचसी मौरावां पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.