Unnao News: अचेत अवस्था में पड़ा मिला अधेड़, भेजा गया सीएचसी
उन्नाव, अगस्त 11 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर रमई गांव में मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो युवक अधेड़ को अचेत अवस्था में छोड़ कर भाग निकले। युवक ने एंबुलेंस से अधेड़ को सीएचसी मियागंज भिजवाया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मुंशीखेड़ा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय रमेश पुत्र उजागर अपने किसी कार्य से उन्नाव गए थे। यहां से देर शाम को घर लौट रहे थे। तभी आसीवन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर रमई गांव के पास बाइक सवार दो युवक रमेश को अचेत अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गए। गांव निवासी एक युवक ने देखा तो एम्बुलेंस को सूचना दी। जिस पर अधेड़ को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.