Unnao News: अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद सफाई कर्मी ने तोड़ा दम
उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: अचलगंज। अचलगंज कस्बा के रहने वाले 55 वर्षीय केशन पुत्र बाबूलाल सिकंदरपुर कर्ण में सफाई कर्मी था। मौजूदा समय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बदियाखेड़ा में कार्यरत था। मंगलवार शाम उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अचलगंज सीएचसी ले गए। यहां सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले आए। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे नरेश व नागेश तथा एक बेटी पिंकी को छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.