नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Vodafone Idea यानी Vi के 139 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लेकर इन दिनों Unlimited 5G डेटा की चर्चा हो रही है। कई यूजर्स इस प्लान को Unlimited 5G देने वाला रिचार्ज मान रहे हैं, लेकिन अगर आप इसे इसी उम्मीद में रिचार्ज करने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी असली शर्तें जान लेना जरूरी है। TelecomTalk की पड़ताल के मुताबिक, 139 रुपये वाले इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं मिलता, जबकि कंपनी के कई नोटिफिकेशंस में यह दिखाया जा रहा है कि अनलिमिटेड डाटा के लिए इस प्लान का चुनाव किया जा सकता है।139 रुपये में क्या मिलता है? Vi का 139 रुपये वाला प्लान असल में एक डेटा वाउचर है। इसमें यूजर्स को कुल 12GB 4G डेटा मिलता है। इस वाउचर की वैधता 28 दिनों की है, लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण अंतर समझना जरूरी है। ये 28 दिन की वैधता आपके मोबाइल कनेक्...