नई दिल्ली, फरवरी 1 -- वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आज बजट 2026-27 पेश किया। यह उनका नौवां बजट है। बजट में पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग और प्रकृति-आधारित पर्यटन की बड़ी संभावनाओं को देखते हुए को खास सौगात दी है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने एलान किया है कि इन पहाड़ी राज्यों में टूरिज्म को बढ़ाया जाएगा। बजट में इन पहाड़ी राज्यों के लिए इको-फ्रेंडली माउंटेन ट्रेल (टिकाऊ पर्वतीय मार्ग) विकसित करने की घोषण की गई है। सरकार का कहना है कि इससे पहाड़ी राज्यों में ट्रैकिंग और हाइकिंग (पैदल यात्रा) जैसे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही पूर्वी घाट के अराकू घाटी और पश्चिमी घाट के पुडिगई मलै में भी ऐसे ट्रेल्स बनाए जाएंगे। यही नहीं सरकार का कहना है कि इससे राज्य में रोजगार भी पैदा...