हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- उत्तराखंड क्रांति दल की सात दिवसीय उत्तराखंड उत्थान यात्रा का शुक्रवार, 17 अक्टूबर को पर्वतीय उत्थान मंच, हल्द्वानी में भव्य समापन हुआ। कुमाऊं संभाग की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होकर निकली इस यात्रा का नेतृत्व यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, काशी सिंह ऐरी, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल और पुष्पेश त्रिपाठी ने किया। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद कर उत्तराखंड के विकास, जनहित और राज्य के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। यूकेडी नेताओं ने कहा कि यात्रा को विभिन्न क्षेत्रों में जनता का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कर राज्य के समग्र विकास और उत्थान की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए जनजागरूकता जरूरी है। इस दौरान "जागेगा ...