अमित सैनी, अप्रैल 26 -- UK Board Results 2026: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में एमपी इंटर कॉलेज रामनगर के अक्षत गोपाल 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश टॉपर बने। वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भंजुराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं के 98 प्रतिशत अंक हैं। परीक्षा परिणाम और टॉपर लिस्ट में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। एग्जाम में रुड़की की प्रधान इसराना का हाईस्कूल पास करना चर्चा बटोर रहा है। उन्होंने बोर्ड एग्जाम में अपने बेटे से ज्यादा अंक हासिल किए। जहां अधिकतर लोग एक उम्र के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं, वहीं रुड़की के टोडा कल्याणपुर एहतमाल की ग्राम प्रधान इसराना ने 36 वर्ष की उम्र में हाईस्कूल परीक्षा ...