नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, और अब सबको सिर्फ और सिर्फ नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। फरवरी और मार्च के महीने में अपनी रातों की नींद और दिन का चैन गंवाकर पढ़ाई करने वाले बच्चे अब टकटकी लगाए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स की ओर देख रहे हैं। इस साल 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच हुईं, जबकि 12वीं के एग्जाम 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चले। जैसे ही आखिरी पेपर खत्म हुआ, हवा में एक तरफ तो आजादी का अहसास था, लेकिन दूसरी तरफ रिजल्ट की वो मीठी मीठी टेंशन भी शुरू हो गई जो हर स्टूडेंट की जिंदगी का अहम हिस्सा होती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह रिजल्ट कब आएगा? इसे कैसे चेक किया जाएगा। इसके अलावा बीते सालों का ट्रेंड क्या रहा...