नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Uttarakhand Board, UBSE Result 2026 10th,12th Results: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आ रही है। बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है। उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार, परिणाम की घोषणा रामनगर स्थित शिक्षा बोर्ड के मुख्य कार्यालय से की जाएगी। सुबह 10 बजे एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों का एलान होगा, जिसके तुरंत बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट घोषित होने पर छात्र आधिकारिक पोर्टल के अलावा लाइव हिन्दुस्तान (livehindustan....