नई दिल्ली, अगस्त 29 -- UGC NET June 2026 Cut Off : यूजीसी नेट जून 2026 सत्र में कई विषयों की कटऑफ गिरी है तो कई की पहले की तुलना में हाई गई है। यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 6,07,151 उम्मीदवार शामिल हुए थे जिसमें से JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 4,241 (0.70 फीसदी) अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी (PhD) एडमिशन के लिए 45,904 (7.56 फीसदी) योग्य उम्मीदवार करार दिए गए हैं। केवल पीएचडी (PhD only) के लिए 97,434 (16.05 फीसदी) योग्य उम्मीदवार हैं। इस परीक्षा का मकसद जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता देना और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है।UGC NET June 2026 Cut Off : यहां देखें यूजीसी नेट की विषयवार कटऑफ1. राजनीति विज्ञान अनारक्षित : JRF के लिए 222, असिस्टेंट प्...