रीवा, सितम्बर 21 -- मध्य प्रदेश के रीवा में UGC रोलबैक को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सवर्ण नेताओं की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। विवेकानंद पार्क से शुरू हुआ यह प्रदर्शन विहर नदी तक पहुंचा, जहां प्रतीकात्मक अर्थी का विसर्जन किया गया। UGC रोलबैक के विरोध में रीवा में सवर्ण समाज के लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी रीवा के विवेकानंद पार्क में एकत्रित हुए, और यहां से सवर्ण नेताओं की प्रतीकात्मक अर्थी लेकर विहर नदी की ओर रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की, और UGC रोलबैक को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद प्रदर्शनकारी बिहर नदी पहुंचे, जहां प्रतीकात्मक अर्थी का विसर्जन कर विरोध प्रदर...