नई दिल्ली, अगस्त 2 -- अगर आप स्कॉलरशिप की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) जल्द ही नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) और ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम के आवेदन शुरू करेगा। आयोग ने हाल ही में जानकारी दी है कि ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्र छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एनएसपीजी और ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप योजना क्या है और इससे किसे लाभ मिलेगा।क्या है NSPG स्कॉलरशिप? नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है, त...