नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC को लेकर सियासत एकबार फिर गर्म हो गई है। क्या दिल्ली में भी यूसीसी लागू की जाएगी। इस बारे में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा स्पष्ट जवाब दिया है। उनका कहना है कि यह भाजपा का संकल्प है। हर संकल्प पूरे हो रहे हैं। यह भी संकल्प भी पूरा किया ही जाएगा। वहीं इस मुद्दे को लेकर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा मुसलमानों को निशाना बनाना चाहती है।दिल्ली में भी लागू होगा यूसीसी कपिल मिश्रा ने कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में UCC को लागू करने को लेकर गृह मंत्री ने ऐलान किया है। यह BJP का संकल्प भी है। पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार में जनता से किए सभी संकल्प एक-एक करके लागू किए जा रहे हैं। UCC भी एक बड़ा संकल्प ह...