नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। सोमवार को उन्होंने कहा कि यूसीसी बराबरी के लिए नहीं लाया जा रहा, बल्कि इसका मकसद भारत के 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाना है। भाजपा और अमित शाह का यह कदम संविधान के अनुच्छेद 25, 14, 26 और 29 की भावना के खिलाफ है। ओवैसी ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी बहुलता में है। UCC लागू होने का मतलब गैर-हिंदुओं पर हिंदू कानून थोपना होगा। BJP के सहयोगी दलों को यह दिखाना चाहिए कि उनकी अपनी स्वतंत्र राजनीतिक आवाज है और वे सिर्फ छोटी बीजेपी नहीं हैं। यह भी पढ़ें- रात गई, बात नहीं! ब्रिक्स की सफलता से तिलमिलाया बांग्लादेश बड़ी खबरों का रीकैप असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार ने खुद विधि आयोग का गठन किया था और उसकी रिपोर्ट में कहा गया था ...