नई दिल्ली, जनवरी 19 -- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू हुए आगामी 27 जनवरी को एक साल पूरा हो जाएगा। यूसीसी लागू होने के एक साल से कम समय में 4,74,447 मैरिज रजिस्टर्ड हो चुकी है। नई व्यवस्था के तहत पति-पत्नी कहीं से भी ऑनलाइन तरीके से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पहले उन्हें दो गवाहों के साथ तय डेट पर सब रजिस्ट्रार के दफ्तर जाना पड़ता था जिसमें काफी समय लग जाता था। यूसीसी लागू होने से पहले, 'उत्तराखंड विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 2010' के तहत, मैरिज रजिस्टर्ड होती थी। यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन थी। यूसीसी के लागू होते ही ये प्रकिया अब लगभग पूरी तरह ऑनलाइन है। बीते एक साल में इसका असर भी देखने मिला है। नई व्यवस्था के तहत अब दंपत्ति या गवाह कहीं से भी, अपने रिकॉर्ड और वीडियो बयान दर्ज करा, मैरिज रजिस्टर्ड कर सकते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.