नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू करने के लिए बनी कमिटी के अंदर से ही खटपट की खबरें सामने आई हैं। कमिटी की दूसरी बैठक के ठीक 2 दिन बाद इसके सदस्य बॉम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आरसी चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जस्टिस चौहान ने इसके पीछे कई बड़ी वजहें भी बताई हैं। उन्होंने जनता से फीडबैक लेने की प्रक्रिया पर असहमति जताते हुए बैठक में एक 'गैर-सदस्य' की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व जस्टिस आरसी चव्हाण ने 19 सितंबर को हुई ऑनलाइन बैठक के कुछ ही घंटों बाद अपना इस्तीफा राज्य सरकार को भेज दिया था। वहीं अब राज्य सरकार ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इस्तीफे में उन्होंने कारण बताने के लिए 2 अहम मुद्दों का जिक्र किया। यह भी पढ़ें- UCC पर BJP के स...