नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Union Bank SO Online Form 2026: बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहद राहत भरी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO), जनरल बैंकिंग ऑफिसर और डोमेन एक्सपर्ट्स के 395 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले इन पदों पर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तय की गई थी, जिसे बैंक ने अब बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अब तक अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया था, वे बैंक के आधिकारिक पोर्टल unionbankofindia.co.in के माध्यम से तुरंत आवेदन कर सकते हैं।किन पदों पर होगी भर्ती और क्या है योग्यता? मैनेजर- 163 पद सीनियर मैनेजर- 153 पद चीफ मैनेजर- 52 पद असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) - 20 पद डिप्टी जनरल मैनेजर (...