नई दिल्ली, जून 4 -- राइड-हेलिंग दिग्गज उबर ने सेल्फ-ड्राइविंग स्टार्टअप न्यूरो में लगभग 50 करोड़ डॉलर की भारी-भरकम निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। यह रकम सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि कंपनी की रोबोटैक्सी को कमर्शियल रूप से सड़कों पर उतारने की बड़ी योजना का अहम हिस्सा है। मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि इन वित्तीय संबंधों का पूरा आकार पहली बार सामने आया है।रोबोटैक्सी की दुनिया में एक बार फिर तेजी कई बार असफल शुरुआतों के बाद अब रोबोटैक्सी उद्योग ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। टेस्ला, अल्फाबेट की वेमो और अमेजन की जूक्स जैसी कंपनियां डेवलपमेंट, ट्रायल और शुरुआती व्यावसायिक सर्विसेज में जुटी हैं। उबर खुद को इस नए उद्योग के लिए एक मंच के रूप में स्थापित कर रही है। यह भी पढ़ें- पेट्राेल के दाम पाकिस्तान, चीन, नेपाल और म्यां...