नई दिल्ली, अगस्त 19 -- UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान ने हमला कर दिया है। यूएई का दावा है कि ऐसी दो मिसाइलों की पहचान की गई है, जो उनके क्षेत्र पर दागी गईं थीं। हालांकि, इसे लेकर ईरान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, दुबई में मंगलवार को कई लोगों के फोन पर मिसाइल अलर्ट पहुंचे थे। खास बात है कि UAE ने ईरान के साथ कारोबारी, वित्तीय संबंध निलंबित कर दिए हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि दोनों मिसाइलें जल क्षेत्र में गिरी हैं। इनमें से एक स्थान मुल्क के बाहर और एक अंदर है। एक्स पोस्ट में कहा गया, 'रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूएई के एयर डिफेंस ने ईरान से देश की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जिनमें से पहली देश की क्षेत्रीय जल सीमा के बाहर और दूसरी क्षेत्रीय जल सीमा के भीतर गिरी।' यह भी पढ़ें- पहले हमारी ...