लंदन, अक्टूबर 15 -- अबू धाबी में राज करने वाले परिवार से शादी के जरिए जुड़ी 32 साल की महरा अल नाहयान को लंदन की सड़क पर बेहोश हालत में पाए जाने के बाद सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त तीन साल का बच्चा भी थी, जिसकी वह देखभाल कर रही थीं, चलते ट्रैफिक के पास नंगे पैर अकेला घूम रहा था। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना जून में हुई थी और महिला ने कोर्ट में माना कि उसने कोकेन ली थी। लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने मंगलवार को मामले की सुनवाई की। महरा अल नाहयान ने बच्चे की देखभाल न करने के आरोप में अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट ने उन्हें दो साल का कम्युनिटी ऑर्डर दिया, जिसमें रिहैबिलिटेशन शामिल है। साथ ही कुल 6114 पाउंड (लगभग 7 लाख रुपये से ज्यादा) का जुर्माना और खर्च चुकाने का आदेश दिया गया।क्या है पूरा मामला? द टाइम्स...