नई दिल्ली, जनवरी 29 -- अंडर-19 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। सेमीफाइनल के लिए रेस जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बचे 3 पायदानों के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 6 टीमों के बीच जंग जारी है। सेमीफाइनल की रेस में भारत और पाकिस्तान के अलावा अभी भी अफगानिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें हैं। आईए एक नजर अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल समीकरण पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- गौती भाई और सूर्या का शुक्रिया; दुबे ने कोच-कप्तान को किस बात का दिया क्रेडिट?भारत सेमीफाइनल की दहलीज पर ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की तरह भारत भी अभी तक मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारा है। सुपर-6 में टीम इंडिया ग्रुप-2 में है। टीम इंडिया 6 पॉइं...