नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Anupamaa Upcoming Twists: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि चॉल वालों के सामने पोल खुलने के बाद रजनी देसाई खुद को बहुत हेल्पलेस फील करेगी। उसके पास अपनी सफाई में कहने के लिए कुछ नहीं होगा। वह फौरन पैंतरा बदलेगी और चुपचाप बैठ जाएगी। लोग उसे नींबू मारेंगे और जस्सी कहेगी कि उसके जैसे नेता राजनीति का नाम खराब कर रहे हैं। क्योंकि रजनी का सच सबके सामने आ चुका है इसलिए वरुण-प्रेरणा समेत बाकी लोग अनुपमा से कहेंगे वो उसे सजा दे।रजनी को मिलेगी कर्मों की सजा सजा का नाम सुनते ही रजनी बुरी तरह घबरा जाएगी और अनुपमा के पैरों में गिरकर उससे माफी मांगने लगेगी। रजनी लोगों से भी माफी मांगेगी, लेकिन लोग इस बात पर अड़े रहेंगे कि उसे सजा मिलनी ही चाहिए। वरुण और प्रेरणा भी इस बात पर...