नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- टीवीएस (TVS) ने फेस्टिव सीजन से पहले मार्केट में अपनी पॉप्युलर बाइक को तगड़ा अपडेट दिया है। इस बाइक का नाम TVS Ronin है। इसमें कंपनी कई नए और शानदार फीचर ऑफर कर रही है। इसका एक नया बेस वेरिएंट भी आया है इतना ही नहीं, टीवीएस ने Apache 310 Black Diamond Edition को भी लॉन्च किया है। आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी की इन नई बाइक्स के बारे में।रॉनिन का नया बेस वेरिएंट सबसे बड़ा बदलाव रॉनिन का एक नए बेस वेरिएंट का आना है, जिसमें अब ड्यूल-चैनल ABS और नई लिवरी मिलती है। यह सनलिट येलो और डेजर्ट मिराज कलर ऑप्शन में आया है। इसकी कीमत 1.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।रॉनिन के मिड वेरिएंट में मिले नए फीचर्स रॉनिन के मिड-स्पेक वेरिएंट में भी कुछ खास बदलाव किए गए हैं। इसमें अब कनेक्टेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Type-C चार्जिंग पोर्ट द...