नई दिल्ली, अगस्त 27 -- टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने भारत में Jupiter Dual-Tone Spectral Range को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 89,825 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। नई रेंज में स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर जैसे नए ड्यूल-टोन कलर मिलते हैं। इसके साथ ही स्कूटर में सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, लंबी सीट, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स ऐड किए गए हैं। हालांकि, इसके मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।पहली बार मिले स्पेक्ट्रल कलर नई जुपिटर में सबसे बड़ा बदलाव इसके रंगों को लेकर है। टीवीएस ने स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर दोनों शेड्स में कलर-शिफ्टिंग फिनिश दी है। इसके साथ मैचिंग इनर पैनल, नई सीट फिनिश और पार्शियल क्रोम मिरर भी मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक जुपिटर 110cc सेगमेंट का प...