नई दिल्ली, मार्च 21 -- TVS मोटर कंपनी देश के टू-व्हीलर सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। आईक्यूब और ऑर्बिटर की दम पर ये कंपनी सेगमेंट में नंबर-1 बन चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। कंपनी इस सेगमेंट में अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए नया ऑफर लेकर आई है। दरअसल, कंपनी ने थ्री-व्हीलर खरीदने वालों के लिए अपने कस्टमर सपोर्ट प्रोग्राम का विस्तार किया है। इस प्रोग्राम को कंपनी ने 'TVS KING Ka Vaada 3.0' नाम दिया है। इसके साथ ही, व्हीकल के मालिकाना हक से जुड़े फायदों में फाइनेंशियल और व्यक्तिगत सुरक्षा की एक और लेयर जुड़ गई है। पिछले वर्जन के अलग, जो ज्यादातर सर्विस पर फोक्सड थे यह नया प्रोग्राम बीमा-बेस्ड सहायता प्रदान करता है। इसका उद्देश्य ड्राइवरों और उनके परिवारों को सुरक्षा देना है, यह एक ऐ...