TVS ग्रुप का Rs.967 करोड़ का बड़ा दांव! अब इस फाइनेंस कंपनी पर पूरा कब्जा करेगा
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- TVS ग्रुप ने अपने फाइनेंशियल सर्विसेज कारोबार को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। TVS होल्डिंग्स की सहायक कंपनी होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस (Home Credit India Finance Pvt Ltd) ने शिक्षा क्षेत्र को लोन देने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) वर्धना फाइनेंस का 100% अधिग्रहण करने का फैसला किया है। इस डील की कुल कीमत Rs.967 करोड़ रखी गई है। हालांकि, यह डील भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और अन्य नियामकीय मंजूरियों के बाद ही पूरा होगा। मंजूरी मिलने के बाद वर्धना फाइनेंस (Varthana Finance), होम क्रेडिट इंडिया (Home Credit India) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी और अप्रत्यक्ष रूप से TVS होल्डिंग्स का हिस्सा होगी। यह भी पढ़ें- IBM के शेयर में 60 साल की सबसे बड़ी गिरावट, इंफोसिस से विप्रो तक पर बड़ा असर यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.