नई दिल्ली, जून 7 -- टीवीएस मोटर कंपनी इंडियन मार्केट में अपना बिल्कुल नया स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। यह एक 160cc का मैक्सी स्कूटर है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का यह नया प्रीमियम स्कूटर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। इसे 2027 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला यामाहा एरॉक्स 155 (Yamaha Aerox 155), हीरो जूम 160 और जल्द आने वाले होंडा ADV160 जैसे प्रीमियम मैक्सी स्कूटर्स से होगा। आइए जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ खास ऑफर कर सकती है।कंपनी का नया लिक्विड-कूल्ड इंजन नया 160cc मैक्सी स्कूटर पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें कंपनी का नया लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह टीवीएस की सबसे एडवांस्ड स्कूटर्स में से एक बन सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके टे...