नई दिल्ली, जुलाई 2 -- टीवीएस मोटर कंपनी (TVS) का कद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में काफी ऊपर हो गया है। पिछले महीने यानी जून में कंपनी की बिक्री लगभग 50 हजार यूनिट के करीब पहुंच गई। जबकि, बजाज ऑटो का प्रदर्शन भी शानदार बना हुआ है। खास बात ये है कि एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्प (विडा) ने भी रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की। वहीं, ओला भी टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रही। हालांकि, इस सेगमेंट को टीवीएस ने 46,999 यूनिट के साथ टॉप किया। कंपनी भारतीय बाजार में अभी आईक्यूब और ऑर्बिटर बेच रही है। चलिए अब टॉप-10 कंपनियों की सेल्स को देखते हैं। टॉप-10 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की सेल्स की बात करें तो टीवीएस मोटर कंपनी ने जून 2026 में 46,999 यूनिट बेचीं। जबकि, जून 2025 में ये आंकड़ा 26,734 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 76% की ग्रोथ मिली। बजा...