नई दिल्ली, मई 9 -- Tamilnadu news: तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। तमिलझा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ विजय को बहुमत हासिल हो गया है। लेकिन अब बाकी पार्टियों के ऊपर इसका असर दिख रहा है। टीवीके को समर्थन देने वाली ज्यादातर पार्टियां डीएमके की सहयोगी रही हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की तरफ से इन पार्टियों को लेकर बयान सामने आया है। स्टालिन ने वाम दलों, विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) समेत अन्य दलों को नीतिगत स्थिति में द्रमुख को समर्थन जारी रखने के लिए धन्यवाद दिया। लेकिन ने स्टालिन ने कांग्रेस के ऊपर धोखा देने का आरोप लगाया। शनिवार को विजय की पार्टी को बहुमत हासिल होने के ऐलान के तुरंत बाद डीएमके प्रमुख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस के अलावा बाकी सहयोगियों को नीतिगत आ...