नई दिल्ली, मई 7 -- Tamil Nadu Political Twist: दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजनीति में नया ट्विस्ट आ गया है। विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने चेतावनी दी है कि अगर DMK और AIADMK ने राज्य में में नई सरकार बनाने की कोशिश की तो उसके सभी 108 विधायक इस्तीफा दे देंगे। सूत्रों के हवाले से NDTV की रिपोर्ट में कहा गया है कि TVK ने यह फैसला आज DMK और AIADMK खेमों में हुई दो अहम बैठकों के ठीक बाद लिया है। TVK ने गुरुवार शाम चेतावनी दी है कि अगर दोनों द्रविड़ पार्टियों में से कोई भी यानी एम.के. स्टालिन की DMK या ई. पलानीस्वामी की AIADMK, ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करने की कोशिश की तो पार्टी के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि हालिया चुनावों में TVK ने 108 सीटें जीती हैं जिनमें से दो सीटें ...