चेन्नई, मई 4 -- तमिलनाडु के अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में विजय थालापति की पार्टी टीवीके ने बंपर प्रदर्शन किया है। हालांकि, विजय की पार्टी टीवीके बहुमत के आंकड़े को छूती हुई नहीं दिख रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर टीवीके को बहुमत नहीं मिलता है तो वो कुछ पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकती है। इन पार्टियों में छोटे दल ही शामिल होंगे।किन पार्टियों से गठबंधन कर सकती है टीवीके तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके को कुल 107 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन तमिलनाडु में बहुमत का आंकड़ा 118 है। ऐसे में टीवीके को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 11 और सीटों की जरूरत होगी, जो छोटे दलों के सहयोग से पूरी की जा सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीवीके के साथ कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) और पीएमके जैसी पार्टि...