नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- अपने Smart TV के लिए पॉपुलर ब्रांड TCL ने IFA 2026 इवेंट के दौरान, अपने नए फोन लॉन्च किए हैं। दरअसल, ब्रांड ने नई P80 सीरीज स्मार्टफोनपेश किए हैं। इस सीरीज में तीन मॉडल - TCL P80 Ultra, TCL P80 Pro और TCL P80 शामिल हैं। ये फोन बेहतरीन डिस्प्ले पैनल, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। फिलहाल कंपनी ने इनकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है। चलिए एक-एक कर जानते हैं टीसीएल के नए फोन्स में क्या-क्या मिलता है...TCL P80 इस फोन में 6.83-इंच का एमोलेड सनलाइट डिस्प्ले है, जो 1.5K स्क्रीन रिजॉल्यूशन, 3200 निट्स तक की ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 100% तक DCI-P3 कलर गैमट देता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एलीट प्रोसेसर है, साथ ही 8GB+ 16GB रैम एक्सपेंशन और 256GB तक स्टोरेज ...