नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Smart TV खरीदने का प्लान है, तो सैमसंग आपके लिए एक धांसू ऑफर लेकर आई है। सैमसंग इंडिया ने आज ग्राहकों के लिए अपना 'बिग, बिगर, बिगेस्ट' कैंपेन लॉन्च किया है। इस फेस्टिव सीजन में कंपनी अपने विजन AI-पावर्ड बिग-स्क्रीन टीवी पर शानदार डील्स दे रही है। कंपनी का कहना है कि इस कैंपेन को सिलेब्रेशन, परिवार के साथ समय बिताने और शामें साथ गुजारने की खुशी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे ग्राहकों के लिए सैमसंग के लेटेस्ट AI-पावर्ड टेलीविजन पर अपग्रेड करना आसान हो जाता है, जिससे उन्हें देखने का एक शानदार और इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलता है।1.11 लाख का साउंडबार फ्री फेस्टिव ऑफर के हिस्से के रूप में, चुनिंदा सैमसंग टीवी खरीदने वाले ग्राहक 1,10,990 रुपये तक का मुफ्त सैमसंग साउंडबार या 1,59,990 रुपये तक का मुफ्त सैमसंग विजन एआई टी...