नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में एक तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में एक नए एक्टर की एंट्री होने वाली है जिससे कहानी नया रूप लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक राजनंदिनी के कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है, खास बात ये है कि जो एक्ट्रेस ये किरदार निभाती दिख सकती हैं वो हैं लीड आर्य का किरदार निभाने वाले शरद केलकर की पत्नी कीर्ति केलकर। शरद और कीर्ति ने सालों पहले साथ में काम किया था। अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। दोनों स्क्रीन पर भी पति-पत्नी के रोल में दिखेंगे।राजनंदिनी ट्रैक आया वापस इसके अलावा तुम से तुम तक में जब से राजनंदिनी का ट्रैक वापस आया है तब से कहानी और ज्यादा मजेदार बन गई है। वहीं जब से अनु को जालंधर ने राजीव भाटिया के बारे में बताया है वो सच के तलाश में लग गई है। अनु के साथ राजवी का का लेटर भी लग ग...