नई दिल्ली, फरवरी 22 -- सीरियल तुम से तुम में अनु अरु डॉक्टर मोहित की शादी टूट चुकी है। अब पुष्पा खुद अनु और आर्यवर्धन को मिलवाने की कोशिश में लग गई है। दरअसल, पुष्पा को ये एहसास हो गया है कि उनकी बेटी सिर्फ आर्य के साथ ही खुश है। ऐसे में वो आर्य से कहती है कि गोपाल को मनाने का काम अब दोनों का है। शुरुआत में तो आर्य थोड़ा हिचकिचाता है। लेकिन जब वो ये सोचता है कि अब वो इस रास्ते में पीछे नहीं हट सकता तो वो अनु को पाने की हर मुमकिन कोशिश करने लगता है।आर्य ने दिया 7 दिनों का चैलेंज अनु की शादी टूटने के बाद आर्य सीधे गोपाल से मिलने उनके घर पहुंच जाता है। आर्य कहता है कि लोगों लो लड़की को मनाने में दिक्कतें आती हैं। लेकिन मुझे तो लड़की के पिता को मनाना पड़ रहा है। इसके बाद आर्य साफ कह देता है कि वो शादी तो सिर्फ अनु से ही करेगा। इसके लिए वो गोपाल क...