नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Tumm Se Tumm Tak 11th April Update टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्य वर्धन का रोका हो गया है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुश हैं और एक दूसरे से मिलने का बहाना ढूंढ रहे हैं। हाल में अनु जब रोका सेरेमनी के बाद वापस ऑफिस गई तो उसके साथ के कलीग उसे गले लगाकर बधाई देते हैं। लेकिन एक शख्स अनु पर अपने ही बॉस से शादी करने का ताना भी मारता है जिसे सुनते ही अनु असहज हो जाती है। लेकिन तभी आर्य वहां आता है और बात को संभाल लेता है। पूरे ऑफिस में मिठाई के साथ लंच भी दिया जाता है। ये सब देख कर मीरा चिढ़ जाती है।मीरा को हुई अनु और आर्य से चिढ़ मीरा की चिढ़ तब और बढ़ जाती है जब आर्य, अनु को अपने केबिन में ले जाते हैं। यहां दोनों अपने जीवन के नए चैप्टर के बारे में बात करते हैं। दोनों का ये रोमांस मीरा को बिल्कुल पसंद नहीं आता और ...