नई दिल्ली, मार्च 8 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आने वाला ट्रैक मजेदार होने वाला है। आर्यवर्धन पिछ्ले कई दिनों से गोपाल शर्मा को मनाने की कोशिश कर रहे थे। अब होली के मौके पर आर्य वो चैलेंज जीत गए हैं। दरअसल, आर्य ने अनु सेवादा किया था कि वो उनके पिता की परमिशन के बाद ही उन्हें रंग लगाएंगे। ऐसे में वो रंग लेकर अनु के घर पहुंच जाते हैं। लेकिन गोपाल शर्मा होली खेलने से बचने के लिए भाग जाते हैं। आर्य उनका पीछा करते हैं तभी अनु उन्हें पकड़ लेती है और कहती है कि अब वो उन्हें रंग लगाएंगी। लेकिन आर्य साफ़ मना कर देते हैं कि पिता की परमिशन के बाद ही होली खेलेंगे। ये बातें गोपाल सुन लेते हैं और उने आर्य पर बहुत गर्व होता है।अनु और आर्य की होगी सगाई? आगे दिखाया जाएगा कि रघुपति के कहने पर कुछ बदमाश अनु के साथ बदतमीजी करेंगे। पहले आर्य संयम से काम ले...