नई दिल्ली, मार्च 22 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्य वर्धन अपने प्यार के लिए अलग इम्तिहान से गुजर रहे हैं। पहले आर्य को टेस्ट देना पड़ा था और अब अनु, हर्ष वर्धन को खुश करने के लिए अपनी पर्सनालिटी बदल रही है। अनु का टेस्ट का फैसला लेने वालों में अब मीरा, मानसी, गायत्री मां और झेंडे भी शामिल हो गए हैं। मीरा अनु को चोप्स्टिक से खाना खाने का टेस्ट देती है। इस टेस्ट में अनु फेल हो जाती है। लेकिन अनु को एक और मौका मिलने वाला है। इस टेस्ट में ना सिर्फ अनु पास होगी बल्कि हर्ष, अनु से माफी भी मांगेगा।मीरा को दिया करारा जवाब दरअसल, हाल में दिखाया गया है कि मीरा, आर्य सर को कहती है कि अनु कल के टेस्ट में फेल होने वाली है, क्योंकि उसकी कोई क्लास नहीं है। लेकिन आर्य जो जवाब देते हैं उससे मीरा की बोलती बंद हो जाती है।आर्य कहता है कि अनु में ...