नई दिल्ली, मार्च 14 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अब मीरा को तगड़ा जवाब मिल गया है। दरअसल, जब से शो की शुरुआत हुई है तभी से मीरा, अनु के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। लेकिन इस बार अनु ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। मौजूदा ट्रैक की बात करें तो हाल में मीरा ने अपनी चालाकी से अनु और आर्यवर्धन की हाथ पकड़े हुए तस्वीर लीक कर दी थी। ये तस्वीर टीवी चैनल पर भी दिखाई गई जिसके बाद अनु के पिता गोपाल और मां पुष्पा की मोहल्ले में बदनामी हुई। इस बदनामी से बचाने के लिए आर्य मदद के लिए आगे आए हैं और परिवार को हिम्मत दी है।हर्ष को पसंद आई अनु दरअसल, इस समय दो ट्रैक एक साथ चल रहे हैं। पहले ट्रैक में ये दिखाया गया है कि हर्ष ने अनु और आर्य के रिश्ते को गलत माना और उसे गलत शब्द बोले थे। लेकिन अनु ने अपने व्यवहार से उसे अपना बनाया लिया। हर्ष को अनु में राजनंदिनी की झ...