नई दिल्ली, जनवरी 31 -- टीवी सीरियल तुम से तुम में आर्यवर्धन ने अनु को कश्मीर की वादियों में प्रपोज कर दिया था। दोनों ने कश्मीर में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताया। लेकिन अब कहानी आगे बढ़ चुकी है। आर्य किडनैपिंग के बाद अपने ऑफिस में अनु की तलाश कर रहा है। इसी बीच सभी लोग आर्य के चेहरे की खुशी के पीछे का राज जानना चाहते हैं। आर्य वो पल याद करने लगता है जब उसने अनु को I love you कहा था। लेकिन वो कहता है कि उसकी जान झेंडे और मीरा की वजह से बची है। दूसरी तरफ अनु ने आर्य को रिश्ते के लिए मना कर दिया है।आर्य से रिश्ता तोड़ रही है अनु आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनु अपने पिता को किए वादे की निभाने के लिए आर्य से अपने सारे रिश्ते तोड़ लेती है। वो कहती है कि अब सब खत्म, उनके रिश्ते का कुछ नहीं हो सकता है। ये सुनते ही आर्य के पैरों क...