नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- स्कंद पुराण में लिखा है कि तुलसी चन्द्रमा, लक्ष्मी, घोडा, कौस्तुभमणि और धन्वन्तरिरूप भगवान्‌ श्रीहरि ओर दिव्य ओषधियां समुद्र मंथन से निकली तो अजरता ओर अमरता प्रदान करनेवाले उस अमृतकलश को दोनों हाथ में लिए हुए श्रीविष्णु को बहत आनंद हुआ और इससे उनकी आंखों से आंसु निकल गए जिससे अमृत के ऊपर आंसुओं की बूंदे गिनरने से मण्डलाकार तुलसी उत्पन हुई । इस प्रकार वहां प्रकट हुई लक्ष्मी और तुलसी को ब्रह्मा आदि देवताओं ने श्रीहरि को सेवा में समर्पित किया ओर भगवान ने उन्हें ग्रहण कर लिया । तब से तुलसीजी जगदीश्वर श्रीविष्णु की अत्यन्त प्रिया हो गईं। भगवान् विष्णु को प्रसन्नता देने वाले इस कार्तिक मास में तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। आपको बता दें कि वृंदा का जन्म कालनेमी नाम दैत्य के घर हुआ था। कन्या वृंदा का विवाह महाराक्षस जालं...