नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- हिंदू धर्म को मानने वाले लगभग सभी घरों में एक तुलसी का पौधा जरूर होता है। हिंदू धर्म में तुलसी कोई आम पौधा नहीं है, बल्कि इसे देवी का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि रोजाना सुबह लोग इसे जल अर्पित करते हैं और पूजा-पाठ भी करते हैं। कई लोगों का मानना होता है कि तुलसी के पौधे में थोड़ा सा कच्चा दूध डालना जरूर डालना चाहिए। ऐसा करने से बहुत सारे आर्थिक और शारीरिक संकट दूर होते हैं। लोग सुबह जल की जगह तुलसी के पौधे को कच्चे दूध चढ़ाते हैं। लेकिन क्या ये वाकई सही है? क्या इससे पौधे को फायदा होता है या अनजाने में हम इसे नुकसान ही पहुंचा रहे हैं? आइए विस्तार में जानते हैं तुलसी के पौधे में दूध डालना चाहिए या नहीं।तुलसी पर दूध चढ़ाने की परंपरा के पीछे की वजह तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत है शुभ माना जाता है। सुबह जल चढ़ा...