नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। यश स्टारर 'टॉक्सिक' ने अन्य फिल्मों के मुकाबले सबसे ज्यादा कमाई की है, लेकिन उतना कलेक्शन नहीं कर पा रही है जितना उसे करनी चाहिए। दूसरी ओर, 'इरुमुडी' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन मंगलवार को Rs.5.90 करोड़ का नेट बिजनेस किया। वहीं, 'आवारापन 2' और 'विश्वनाथ एंड संस' जैसी फिल्में भी तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद कमाई कर रही हैं।'टॉक्सिक' ने 7वें कितनी कमाई की? यश की 'टॉक्सिक' ने रिलीज के सातवें दिन यानी मंगलवार को 7.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 229.60 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 315 करोड़ हो चुका है।'इरुमुडी' ने 12वें दिन ...